उन्नाव, जून 18 -- पुरवा। थाना क्षेत्र के धरमापुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र रज्जन लाल के मुताबिक उसके पिता के नाम लाइसेंसी बंदूक थी। उनकी मौत होने के बाद लाइसेंसी बंदूक को कोतवाली में जमा किया जाना अत्यावश्यक है। उसके कई बार कोतवाली में बंदूक जमा किए जाने प्रयासों बाद भी उसके मृतक पिता के नाम लाइसेंसी बंदूक जमा नहीं की गई। जिससे वह खासा परेशान हैं। उसके बाद पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...