गरियाबंद, जनवरी 19 -- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को 45 लाख रुपये के इनामी नौ नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। सभी माओवादी विचारधारा से निराश होने के बाद सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अपने साथ तीन एके-47 और दो एसएलआर राइफलें भी पुलिस को सौंपी हैं। ये नक्सली कई गंभीर मामलों में वॉन्टेंड थे। इस साल अब तक 180 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सिनापाली और एसडीके एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं, जिनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। इन नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा के प्रति बढ़ती निराशा और जंगल के कठिन जीवन से परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.