हरदोई, मार्च 7 -- सांडी, संवाददाता। एक युवक का लाइसेंसी बंदूक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। गुरुवार को सैतियापुर निवासी सत्यम का बंदूक के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर देर रात पुलिस युवक को थाने ले आई और उससे पूछताछ की गई। साथ ही परिजनों से उसकी बंदूक और लाइसेंस के दस्तावेजों की भी जांच की गई। परिजनों का कहना है कि वायरल हो रहा वीडियो करीब पांच साल पुराना है। वहीं थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि मामले की जांच के बाद...