बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर जिला कारागार बिजनौर में बंद विचाराधीन कैदी मौहम्मद हसन उर्फ शानू की उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी कलेक्टर प्रिंस कुमार ने बताया कि अमरोहा निवासी मौहम्मद हसन उर्फ शानू एनडीपीएस एक्ट के मामले में 22 अप्रैल 2026 को जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध किया गया था। 27 अप्रैल को बंदी ने बुखार और कमजोरी की शिकायत की, जिसके बाद उसे जेल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर 30 अप्रैल को जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया। वहां से एक मई को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था,जहां उपचार के दौरान 2 मई की रात को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राष्ट्रीय यह भी पढ़ें- ताजगंज मुठभेड़ मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश मानवाधिकार आय...