बिजनौर, फरवरी 11 -- मुरादाबाद हाइवे पर थाना क्षेत्र के सैदपुर चौराहे पर मुल्जिमो को ले जा रहे एक बंदी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। बुद्धवार की शाम स्योहारा थाने के गांव हलदुआ माफी निवासी शहजाद 32 वर्ष पुत्र शरीफ अहमद व मुनाजिर 25 वर्ष पुत्र शाकिर नूरपुर में एक शादी समारोह से वापस अपने गांव जारहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैदपुर चौराहे पर मुरादाबाद जा रही प्रिजनर वैन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से मुनाजिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद को गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद बंदी वाहन वैन सहित चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर वैन को भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष विकास कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.