चित्रकूट, फरवरी 17 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी 57 वर्षीय कल्लू निवासी करछना जनपद प्रयागराज की स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में उपचार के दौरान बीते 12 अक्टूबर को मौत हो गई। जिसकी मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच कर रही एसडीएम सदर कर्वी पूजा साहू ने बताया कि संबंधित बंदी की मौत के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को साक्ष्य देना हो या बयान अंकित कराना हो, वह साक्ष्य सहित 25 फरवरी तक उनके यहां प्रस्तुत हो सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...