चम्पावत, मार्च 23 -- लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने न्यायिक बंदीगृह की जमीन में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने की मांग की है। समिति की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। लोहाघाट रामलीला मैदान में सोमवार को संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि न्यायिक बंदी गृह के पिथौरागढ शिफ्ट होने के बाद खाली जगह में प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्पेक्स बनाना चाहिए। जिससे नगर के कई युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...