कौशाम्बी, जून 16 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी पड़ोसी सौरभ कोरी से फोन पर बातचीत किया करती थी। इसकी जानकारी हुई तो बंदिश लगाई गई। तमाम बंदिशों के बावजूद 13 जून को दोनों घर से फरार हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...