कौशाम्बी, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि तीन जून की सुबह उसकी 19 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव फत्तेपुर का रहने वाला शिवम तमाम बंदिशों के बाद भी बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...