बंदियों को शिक्षा के प्रति करें जागरूक : पीडीजे
बगहा, अगस्त 13 -- बगहा, हमारे संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पश्चिम चंपारण शिव गोपाल मिश्र ने गुरुवार को बगहा उपकारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनीष कुमार द्विवेदी, एसडीजेएम आलोक कुमार चतुर्वेदी समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज ने उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधान जिला जज ने जेल प्रशासन के अधिकारियों को उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उपकारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.