गाजीपुर, फरवरी 8 -- गाजीपुर। जिला कारागार गाजीपुर में शनिवार को योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 18 महिला और 105 पुरुष (कुल 123) बन्दियों ने प्रतिभाग किया। योग शिविर का शुभारम्भ ओम और गायत्री मंत्र उच्चारण किया गया। रौजा इऔर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साल महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय और सैय्यद सलमान हैदर ने कारागार में उपस्थित अधिकारी और बन्दियों को मार्निंग योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने उपस्थित बंदियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व और जीवन में योग की उपयोगिता बताते हुए निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जेलर शेषनाथ यादव उपकारापाल राजेश कुमार, रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य और कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.