भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। जिला कारागार ज्ञानपुर का मंगलवार को डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न बैंरकों, रसोई घर, डिस्पेंसरी आदि का निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अफसरों ने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्ञानपुर जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निरीक्षण के दौरान बन्दियों द्वारा कालीन बुनाई को देखा और सराहना किया। अफसरों ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक/पुरुष बैरक/किशोर बैरक, के निरीक्...