हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों के अधिकार, प्ली-बारगेनिंग के विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। न्यायाधीश काव्या सिंह ने बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब हैं और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह,नरेश चन्द्र,सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा,देवेन्द्र कुमार सिंह, मुकुल शुक्ला रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...