बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने शनिवार को जिला कारागार बागपत में विभिन्न उत्पादों के निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। गया। बंदियों ने अपने निर्माण कार्यो को दिखाया। जिला कारागार में बंदियों के कौशल विकास और उन्हें रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य उत्पाद निर्माण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों को फाइल कवर निर्माण, पर्यावरण अनुकूल थैलों का निर्माण, इको-फ्रेंडली रेजिन आर्ट सहित अन्य उपयोगी व पर्यावरण हितैषी उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कारागार में पहुंचकर बंदियों के कार्य को देखा। कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्ष...