सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। प्रधान जिला जज दीपक कुमार द्वारा मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के दल के साथ मंडल कारा शिवहर का निरीक्षण किया गया। उन्होने मंडल कारा के सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से यह जानकारी प्राप्त किया कि किसी भी बंदी को समय पर विधिक सहायता मिलने में कोई कठिनाई न हो। इस दौरान मंडल कारा परिसर स्थित किचन की सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और बीमार बंदियों को उचित चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करें सुनिश्चित बंदियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.