सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मंडलकारा के बंदियों व कर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम की एक अहम पहल की जा रही है। इस पहल के तहत विचाराधीन और सजायाफ्ता बंदियों के लिए योग, ध्यान, सुदर्शन क्रिया व जीवन कौशल से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। बताया गया है कि मंडलकारा रहने वाले बंदी लंबे समय तक तनाव, अवसाद व मानसिक दबाव से गुजरते हैं, इसका असर उनके स्वास्थ्य व व्यवहार पर भी पड़ता है। ऐसे में योग और ध्यान को तनाव कम करने, भावनाओं पर नियंत्रण व आत्म-सुधार का प्रभावी माध्यम माना गया है। आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए मंडलकारा प्रबंधन को बंदियों का बैच तैयार करने, बैठने की व्यवस्था, स्थान उपलब्ध कराने व आवश्यक सहयोग देने की जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.