फतेहपुर, मार्च 2 -- फतेहपुर। जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कारागार पहुंचकर बंदियों के साथ होली के पर्व की खुशियों को साझा किया। साथ ही उन्हे कपड़ो आदि के साथ ही रंग, पिचकारियों के साथ ही मिष्ठान व फलों का वितरण किया गया। सचिव विपिन बिहारी शरन ने नेतृत्व में जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को साड़ी, बच्चों को रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी, खिलौने के साथ ही अन्य बंदियों को फल, गुझिया सहित मिष्ठान का वितरण कर जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ होली पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही बंदियों को आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की। इस दौरान कारागार के जेलर अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया, उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बंदियों के मन में सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता का भाव जागृत होता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.