दरभंगा, मई 27 -- लहेरियासराय। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम व प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने मंगलवार को मंडल कारा, बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान काराधीन बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर बंदियों की शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया। जेल प्रशासन को खाने की गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी। बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- मंडल कारा बांका में मुलाकाती हेल्पडेस्क का किया उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...