मेरठ, मार्च 16 -- कस्बा सिवालखास में बंदरों का आतंक जारी है। घर की छत पर कपड़े सुखाने गई युवती पर बंदरों से झपट्टा मार दिया। इस दौरान बंदर से बचकर भागी युवती छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। नगरवासियों में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। सिवालखास निवासी शाहिद की 18 वर्षीय पुत्री मंतशा रविवार को अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई गई थी। इस दौरान वहां पहुंचे बंदरों के झुंड ने मंतशा पर हमला बोल दिया। बंदरों को अपनी ओर आता देखकर मंतशा बुरी तरह घबराकर गई। खुद को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर छत से सीधे जमीन पर जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण मंतशा को गम्भीर रूप से घायल हो गई। चीख.पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में घायल युवती को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां...