बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रामनगर ब्लॉक के रामनगर गांव में कई महीनों से उत्पाती बंदरों का खौफ कायम है। गांव के पास स्थित पेड़ों पर झुंड में रहने वाले बंदर घरों में उतरकर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। घरों से बाहर निकालने पर उत्पाती बंदर लोगों पर हमला करने से नहीं चूकते। बंदरों के हमले से अब तक एक अधेड़ व्यक्ति व युवती गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। परेशान ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर इन्हें पकड़वाने की मांग की है। एक माह बाद भी बंदरों के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण जिम्मेदारों पर तरह-तरह का आरोप लगा रहे हैं। इस बारे में एडीओ पंचायत रामनगर विजय चौधरी ने बताया कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...