पिथौरागढ़, अगस्त 24 -- संतोष, पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बंदर भगाते समय गिरने से एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार दिन में 32 वर्षीय गीता देवी अपने खेतों में आए बंदरों को भगा रही थी। इस दौरान अचानक महिला का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई। घटना के बाद परिजन महिला को मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। बताया महिला के सिर में चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...