बंदर ने हमला कर किसान को घायल किया
हापुड़, मई 17 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र में बंदर ने किसान पर हमला कर घायल कर दिया। किसान ने जैसे तैसे कर भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बंदरों की धरपकड़ की मांग की है। गांव निवासी किसान ऋछपाल शनिवार को अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी वहां पर बंदरों का झुंड आ गया। इसको देखकर उन्होंने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो एक बंदर उन से चिपट गया जिसने उनकी कमर पर हमला कर घायल कर दिया। किसान की चीख सुनकर आए परिवार के लोगों ने बंदरों को भगाया और किसान ने भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का आतंक चर्म सीमा पर है, आए दिन किसी न किसी पर हमला कर घायल कर देते है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.