चम्पावत, फरवरी 18 -- रीठासाहिब में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक बंदर ने बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय निवासी नवीन रसीला ने बताया कि बीते मंगलवार को रीठासाहिब निवासी परमानंद स्नान के बाद कपड़े बदल रहे थे। इसी दौरान बंदर ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने शोर मचा कर बंदर को भगाया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग का चौड़ामेहता अस्पताल में उपचार कराया गया। नवीन रसीला ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ। उन्होंने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...