देवरिया, मई 25 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों को बंदर ने काटकर लहूलुहान कर दिया। एक महीने से आतंक मचाए काले बंदर ने लगभग 100 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जानकारी होने के बावजूद वन विभाग बंदर को पकड़ने से कतरा रहा है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड चौराहा, पटनवा पुल, कोन्हवलिया, बरईपुर लाला और पोखरभिंडा लाला में एक महीने से काले बंदर का आतंक मचा कर रख दिया है। वह पैदल, साइकिल सवार और बाइक सवार को निशाना बना रहा है। शनिवार की सुबह तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव निवासी मुलायम 30 वर्ष को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ चौराहे पर दोनों हाथों की उंगलियों को चबाकर लहूलुहान कर दिया। यह भी पढ़ें- बंदर ने मजदूर को काटकर किया लहूलुहान ग्रामीणों ने सड़क पर लाठी पीट कर बंदर को भगाया।...