महोबा, अप्रैल 13 -- बेलाताल। बंदर का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बंदर के कहर से परेशान लोगों ने मशक्कत कर बंदर को पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने पुलिस चौकी में बंदर ले जाने की सलाह दी। लोग बंदर को लेकर ई रिक्शा को चौकी जा रहे थे रास्ता में बंदर भाग गया जिससे ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत नाजुक होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खंदिया मुहाल में पिछले एक सप्ताह से बंदर का आतंक लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बनकटवा गांव में तेंदुए का आतंक, वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में दहशत सोमवार को लोगों ने एकत्र होकर बंदर को जाल बिछाकर पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। रेंजर जितेंद्र कुमार ने बंदर को चौकी पुलिस के सुप...