रायबरेली, अप्रैल 14 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव में मंगलवार की सुबह घर के सामने काम कर रहे युवक पर एक बंदर ने पीछे से हमला करके लहूलुहान कर दिया। मोहल्ले के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े तो युवक की जान बची। घायल को सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉक्टर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए के साथ उसका इलाज किया। वहीं गांव में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में है। सूचना पर पहुंची बन विभाग की टीम ने कटखने बंदर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं मिली। क्षेत्र के डोमापुर गांव निवासी अनूप शुक्ला मंगलवार को घर के बाहर काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- महिला को बंदर ने काटा, ग्वालियर रेफर इसी बीच एक बंदर ने पीछे से आकर अनूप को काटकर घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी जतुआ टप्पा लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने युवक को एंटी रेबीज ...