गोरखपुर, जनवरी 20 -- पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना के बसुधा गांव निवासी ब्रिज भारत (25) पुत्र स्व. हनुमान गौंड को काम करने के दौरान बंदर ने काट कर घायल कर दिया। परिजनों ब्रिज को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ब्रिज भारत गांव में ही एक घर पर पेंट पालिश का काम कर रहा था। इसी दरम्यान बंदर ने काटकर घायल कर दिया। मजदूर के पैर में गहरा घाव बन गया है। लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में बंदरों का आतंक बहुत ज्यादा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर घायल करते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.