मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 4 -- कोतवाली क्षेत्र के भूड गांव में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव भूड निवासी आसमा गुरुवार की सुबह अपने मकान के छत पर कपड़े सुखाने गई थी। कपड़े सुखाने के दौरान बंदरों का झुंड अचानक छत पर आ गया। बंदरों ने महिला पर हमला बोल दिया जिसमें महिला घायल हो गई, बचाने के लिए महिला नीचे उतरने लगी, इस दौरान सीडी से पैर स्लिप हो गया। घटना के दौरान परिजन महिला की ओर दौड़े। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...