श्रावस्ती, फरवरी 26 -- श्रावस्ती। भिनगा के लौकीपुरवा निवासी मुस्तफा (50) गुरुवार को खेत देखने जा रहे थे। इसी बीच एक बंदर ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से बंदर को भगाकर मुस्तफा को बचाया। इसके बाद घायल को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। मुस्तफा ने बताया कि उस बंदर ने इसके पहले भी कई लोगों पर हतला कर चुका है। लेकिन संबंधित विभाग बंदर को पकड़वाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...