नई दिल्ली, फरवरी 7 -- पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पत्नी मिशेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी है। हालांकि वह इसके लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कोई गलती नहीं की है।' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल चुनावी षड्यंत्र सिद्धांतों के बारे में एक वीडियो साझा करने के लिए किया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को चिम्पैंजी के रूप में दिखाया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी इस पोस्ट को लेकर उनकी अपनी पार्टी रिपब्लिकन में ही विरोध होने लगा था। इसके अलावा डेमोक्रेट्स और सिविल राइट्स से जुड़े संगठन भी इसके विरोध मेंखड़े हो गए थे। यहां तक कि वाइट हाउस के कर्मचारियों ने भी इस पोस्ट पर आपत्ति जताई थी। ट्रंप के गुरुवार रात के पोस्ट पर देश...