उन्नाव, जनवरी 2 -- पुरवा। छत पर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को शुक्रवार सुबह बंदर ने दौड़ा लिया। जिससे वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन ने सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अंगनुवाखेड़ा गांव के रहने वाले लल्लू की पांच वर्षीय बेटी शिवानी अपने भाई शैलेंद्र के साथ सुबह छत पर खेल रही थी। तभी अचानक बंदरों ने दौड़ा लिया। बंदरों के डर से दोनों नीचे की तरफ भागे। जिस पर शिवानी का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। बेटी को नीचे गिरा देख लल्लू उसे आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर हैलट लेकर चले गए है। ग्रामीणों ने डीएम से बंदरों को जल्द पकड़व...