चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रेरुआ निवासी सुभाष की 26 वर्षीया पत्नी पूनम किसी काम से छत पर गई थी। इसी दौरान वहां बैठे बंदर ने उसे दौड़ा लिया। पूनम काटने के भय से खुद को बचाने के लिए भागी। जिससे वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...