फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- कमालगंज, संवाददाता। हुसैनपुर नौखंडा गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। गांव में छत पर गया बालक बंदरों से इतना अधिक भयभीत हो गया कि उसने छत से छलांग लगा दी जिससे उसके पैरों में चोटें आयी हैं। उसका सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।हुसैनपुर नौखंडा गांव का दस वर्षीय दीपांशु छत पर गया था। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों को देख घबराए दीपांशु ने छत से नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसके पैरों में चोटें आ गईं। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। छत पर तो जाना खतरे से खाली नहीं है। लोग छतों पर कपड़े तक नहीं सुखा पा रहे हैं। होली पर ही अभी कचरी आदि सुखाने के लिए लाठी डंडे लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.