बंदर के कूदते ही ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, 450 घरों की बिजली गुल
संभल, मई 17 -- नगर में इस्लामनगर चौराहा के निकट रविवार को एक बंदर के ट्रांसफार्मर पर कूद जाने से बड़ा फॉल्ट हो गया, जिससे करीब 450 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट के कारण ट्रांसफार्मर की कॉइल भी खराब हो गई, जिसके चलते गोलागंज, ब्रह्म बाजार, मुराव टोला समेत कई मोहल्लों और गलियों में अंधेरा छा गया। रविवार को शाम 5 बजे करीब अचानक बिजली गुल होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तब ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने की जानकारी मिली। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि वहीं पानी की मोटरें बंद रहने से पेयजल संकट खड़ा हो गया और लोगों को भारी परेशानी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.