हजारीबाग, जून 14 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। एक बंदर के उत्पात और आतंक से शिलाडीह के ग्रामीण काफी भयभीत हैं। वह बंदर गांव में गदर काटे हुए है। एक माह में दर्जनों लोंगो को जख्मी कर चुका है। बंदर गांव में पहुंचने के बाद घंटे दो घंटे काफी उत्पात मचाता है। लोंगो ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन वह विभाग अबतक उस बंदर को पकड़ने में नाकामयाब है। बंदर के आतंक से गांव के लोग डरे सहमे रहने को विवश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...