अररिया, मई 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सौरगांव पंचायत के कोतहपुर वार्ड संख्या नौ में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह के अंंदर आधा दर्जन बच्चों सहित लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण पद्मानन्द झा, अरुण झा, अवधेश झा, रामानन्द मंडल, गिरजानन्द मंडल, दामोदर मंडल, अमर नाथ झा आदि ने बताया कि बंदर के द्वारा खेत में लगे फसलों, सब्जियों व फलों को बंदर बड़े पैमाने पर नष्ट कर रहा है। रिहायशी इलाकों में बंदरों के द्वारा बच्चों, महिला सहित आम लोगों पर हमला कर घायल कर दिया जाता है। पिछले एक सप्ताह के अंदर बच्चे सहित आधा दर्जन लोगों को हमला कर घायल कर दिया है। इससे ग्रामीण दहशत में है। इतना ही छत पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाना और रसोई में घुसकर खाने का सामान को बबर्वाद करना आम हो...