एटा, अप्रैल 18 -- बंदर की घुड़की से घबराई वृद्धा छज्जा से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कुछ देर चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शव को अपने घर ले गए है। थाना सकीट के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रेमा देवी (80) पत्नी लोचन शनिवार सुबह छज्जा पर बैठी थी। छज्जा पर दीवार नहीं हो रही है। सुबह करीब दस बजे बंदर छत पर आ गए और बंदरों ने महिला को देखकर घुडकी मारने लगे। वृद्धा ड़र गई और बचने के लिए पीछे की तरफ हटी। इसी दौरान महिला नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवारीजन गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कुछ देर चले इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और परिवारीजन शव को अपने साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.