शामली, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के कस्बा एलम और गांव नाला में आवारा कुत्तों और बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया है। पिछले कुछ दिनों में इन जानवरों ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पीएचसी जाना पड़ा। हर गली और मोहल्ले में कुत्तों और बंदरों के डेरा जमाने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जानवरों के हमलों ने निवासियों में दहशत फैला रखी है। कस्बा एलम निवासी ऋतिक और मुनेश पर आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं गांव नाला निवासी विनय को भी एक कुत्ते ने नोच डाला। यह भी पढ़ें- आवारा आतंक: स्वार में आवारा कुत्तों ने बालक समेत नौ को काटा इसके अलावा एलम के ही रहने वाले परम पर एक बंदर ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। सभी चारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.