सीतापुर, जून 22 -- सीतापुर। शहर के पक्काबाग क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्जनों बंदरों का झुंड मोहल्ले में घूम रहा है, जिससे बाशिंदे काफी परेशान हैं। सुबह से शाम तक बंदर गलियों और घरों के आसपास मंडराते रहते हैं। बंदर फल-सब्जियों, राशन और घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही सूखने के लिए डाले जाने वाले कपड़े भी उठा ले जा रहे हैं। लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...