बरेली, फरवरी 13 -- शीशगढ़, संवाददाता। बंदरों के हमले से बचने के लिए एक छात्र शुक्रवार को छत से कूद गया। 11 वर्षीय स्कूली छात्र के घायल हो गया। परिजन उसे इलाज को बरेली ले गए हैं। कस्बा निवासी वसीम अकरम ने बताया उनका 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हस्सान शुक्रवार दोपहरघर की छत पर खेलने को बॉल लेने गया। छत पर बैठे बंदर ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने को वह छत से नीचे कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने छात्र के दोनों पैरों में फैक्चर बताया। परिजन घायल को बरेली लेकर गए हैं। पिता वसीम अकरम ने बताया उनका बेटा कस्बे के एमएचआर पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बंदरों के संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.