बुलंदशहर, मई 27 -- बुधवार को मोहल्ला पीरखा में एक छह वर्षीय मासूम बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा अबूबकर घायल हो गया। घायल बच्चे के पिता राशिद ने बताया कि उनका बेटा अबुबकर घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़, लेकिन तब तक बंदर उसे कई जगह काट चुके थे। परिजन तुरंत बच्चे को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बंदरों ने 6 वर्षीय मासूम को काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...