कानपुर, फरवरी 24 -- रामपुरम फेस वन में लगातार बंदरों का आतंक जारी है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। मंगलवार को बंदरों ने एक साइकिल सवार पर हमला कर गिरा दिया। इस दौरान लोगों के खदेड़ने पर बंदर भाग निकले। वहीं घटना में साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो गया। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रामपुरम फेस वन में बंदरों के आतंक ने लोगों का सड़क पर चलना तक मुश्किल कर दिया है। बंदर आये दिन राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बीती 19 फरवरी को बंदरों ने दहेली सुजानपुर निवासी महिला रोचना शुक्ला और उनकी बेटी सेजल को स्कूल से घर लौटने के दौरान काट लिया था। अब मंगलवार को शिवकटरा निवासी मजदूर राजेश पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदर के उत्पात का लोगों ने घर के अंदर से वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो...