बागपत, अप्रैल 20 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव में किसी कार्य से पड़ोस में जा रही महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बंदरों से महिला को बचाया। घायल महिला को परिजन उपचार के लिए मेरठ अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह सिंघावली अहीर गांव की महिला किसी कार्य से अपने पड़ोस में जा रही थी। महिला जैसे ही अपने घर से निकलकर कुछ दूर पहुंची तो बंदरों के एक झुंड उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने महिला को कई जगह काटकर घायल कर दिया। महिला का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बंदरों को वहां से भगाया। घायल महिला को परिजन उपचार के लिए मेरठ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला का उपचार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के झुंड आए दिन ग्रामीणों पर हमला बोल रहे हैं। बंदरों ने इससे पूर्व में भी कई ग्रामीणों को घा...