नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- शहरों में बंदरों का छत, बालकनी या गैलरी में आना एक आम समस्या बन चुका है। कई जगहों पर तो बंदरों का इतना ज्यादा आतंक होता है कि बाहर कपड़े या सामान रखने में भी डर लगता है। खाने की तलाश में कईं बार ये घरों में घुस जाते हैं, वहीं चीजें ले जाने के साथ-साथ गमले वगैरह भी गिरा देते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बंदरो का आना-जाना कैसे कम किया जाए। इसके लिए कोई सुरखित और आसान उपाय ढूंढना ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि बंदरों को उकसाना या उनके ज्यादा करीब जाना कई बार खतरनाक हो सकता है। अगर आपके घर के आसपास भी बंदर बहुत हैं, तो इन सुरक्षित तरीकों को अपनाकर उन्हें दूर रखा जा सकता है।बंदर भगाने के 10 असरदार और आसान उपायलाल मिर्च के पानी का स्प्रे करें अगर आपकी बालकनी या गैलरी में बंदर काफी ज्यादा आते हैं तो ये नु...