बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- दुकान से सामान लेने गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची पर आक्रामक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने हमले में बच्ची के चेहरे और हाथों पर कई जगह काटा। बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाएगा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीर खा निवासी सलमान सिद्दीकी की पांच वर्षीय बेटी अरीबा घर के पास ही एक दुकान के सामने कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची पर बंदरों के झुंड का हमला देख आसपास के लोगों ने दौड़कर बच्ची को बचाया। लेकिन तब तक बंदर उसे कई जगह से काट चुके थे। इसके बाद बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची रेफर कर दिया गया। दरअसल गुलावठी में बंदरों के आतंक की घटन...