औरैया, जनवरी 29 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक आम जनजीवन के लिए गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। बुधवार देर शाम शास्त्री नगर बाबरपुर में बंदरों की उछलकूद के कारण एक महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर बाबरपुर निवासी शीला देवी पत्नी प्रेम शंकर अपने घर के आंगन में दीवार के किनारे बने चूल्हे पर भोजन बना रही थीं। इसी दौरान दीवार पर अचानक बंदरों का झुंड आ गया और उनकी उछलकूद के बीच दीवार पर रखी ईंट नीचे गिर गई, जो सीधे शीला देवी के सिर पर जा लगी। हादसे में उनके 23 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार को भी सिर में चोट आई। दोनों घायलों को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दि...