बलिया, फरवरी 16 -- रेवती। क्षेत्र के दलछपरा में बीते एक सप्ताह से बंदरों के उत्पात से लोग दहशत में हैं। आलम यह है कि अब तक आधा दर्जन लोगों को बंदरों ने जख्मी कर अस्पताल पहुंचा दिया है, जिसमें गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। सोमवार को मैरिटार निवासी 60 वर्षीय दहारी साहनी दलछपरा गांव में अपनी बेटी से मिलने आए थे कि बंदर ने उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह में दलछपरा में 50 वर्षीय श्याम राज प्रजापति, 28 वर्षीय मनु ठाकुर, 60 वर्षीय काशी साहनी, 28 वर्षीय सविता गोंड, घनश्याम के 15 वर्षीय पौत्र के अलावे सात वर्षीय मासूम सूर्या गोंड को बंदरो ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। गोविंद साहनी भोली ...