फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला पलरिया स्थित जवाहर लाल नेहरू मांटेसरी स्कूल के पीछे रहने वाले लोगों ने बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है। मोहल्ले के अशोक कुमार, हर्षित कुमार आदि का कहना है कि स्कूल के पास देव स्थान है, जहां आधा सैकड़ा बंदर हैं। इस मार्ग से निकलने वाले लोगों पर बंदर आए दिन हमला कर देते हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...