कन्नौज, मई 31 -- समधन, संवाददाता। छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों को भगाने गया था 11 वर्षीय बालक, परिवार में मचा कोहराम

घटना का विवरण समधन, संवाददाता। कस्बा समधन में बंदरों के आतंक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों को भगाने के दौरान एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार की प्रतिक्रिया रविवार सुबह कस्बे के मोहल्ला सिकंदर नगर निवासी सगीर हुसैन के मकान की दूसरी मंजिल पर बंदरों का झुंड उत्पात मचा रहा था। इसी दौरान उनका 11 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान बंदरों को भगाने के लिए छत पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदरों को भगाने के दौरान झुंड ने उसकी ओर दौड़ लगा दी। घबराहट में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे पहली मंजि...