चंदौली, मार्च 5 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के विरासराय गांव में बंदरों का आतंक मचा है। पिछले दो दिनों में दस से ज्यादा लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। सभी को अस्पताल में इलाज कराया गया है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से भटककर बंदर विरासराय गांव में डेरा डाले हुए है। इन दिनों बंदरों ने जीना मुहाल कर दिया है। अब तक दर्जनों लोगों को बंदरों ने निशाना बनाया है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया। बंदरों ने रामनारायण सिंह, अमरनाथ, सविता, जीतू, देखवंती, ममता, कंचन, राधिका, किशोर, आलोक सहित अन्य को जख्मी कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक से महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। कपड़े उठा ले जा रहे है और का...